फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Wrist watch will call patient's family before heart attack

Hamirpur (Himachal) News: हार्ट अटैक आने से पहले मरीज के परिजनों को कॉल करेगी कलाई घड़ी

Mon, 18 Dec 2023 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Wrist watch will call patient's family before heart attack
राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में सुहानी और पाश्र्व कार्डियक अरेस्ट अलर्ट सिस्टम प्रोटोटाइप
हमीरपुर। हार्ट अटैक आने से पहले ही मरीज के परिजनों को कलाई घड़ी खुद ही संदेश भेज अलर्ट कर देगी। हिमाचल के चंबा जिले के सुदूर क्षेत्र चुवाड़ी के विद्यार्थियों ने हार्ट अटैक से लोगों की जान बचाने के लिए यह कलाई घड़ी विकसित की है। घड़ी के इस प्रोटोटाइप (म़ॉडल) को एनआईटी हमीरपुर में चल रहे राज्यस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में प्रदर्शित किया गया है। रिश्तेदार की अकेेले कमरे में रात के समय हार्ट अटैक आने से मौत होने के बाद छात्रा सुहानी ने इस मॉडल को बनाने के बारे में सोचा। कार्डियक अलर्ट सिस्टम की खास बात यह है कि पुराने सामान और कुछ नए उपकरणों की मदद से महज तीन हजार में इसे विकसित किया गया है। चुवाड़ी के हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की छात्रा सुहानी चौहान और पार्श्व शर्मा ने इस प्रोटोटाइप को बनाया है। इस अलर्ट सिस्टम का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति की पल्स रेट 50 प्रति मिनट से नीचे जाने पर पहले से फीड किए गए इमरजेंसी नंबर पर कॉल चली जाएगी। रक्तचाप के मरीजों में 50 से नीचे और 150 से ऊपर बीपी रहने पर हार्ट अटैक का खतरा रहता है। हालांकि, यह उपकरण निम्न रक्तचाप रहने पर अलर्ट देगा, इसमें उच्च रक्तचाप को लेकर प्रोग्रामिंग नहीं की गई है। छात्रा सुहानी का कहना है कि उनके एक रिश्तेदार की अकेले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। रात को कमरे में अकेले थे और सुबह उन्हें मृत हालत में देखा गया। किसी की हार्ट अटैक के कारण इस तरह से मौत न हो, इसके लिए यह अलर्ट सिस्टम विकसित किया गया है।
विज्ञापन







कैसे काम करेगा यह उपकरण
कार्डियक अलर्ट सिस्टम को तैयार करने के लिए माइक्रो कंट्रोलर आरडीनो, एलडीआर सेंसर, दो इलेक्ट्रोड आरडीनी यूनो और दो बैटरी व स्विच एक एनपीएन ट्रांजिस्टर 547 और कॉलिंग मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया है। उपकरण में लगी दो इलेक्ट्रोड पल्स रेट को बतातीं हैं। यह इलेक्ट्रोड माइक्रो कंट्रोलर को पल्स रेट के 50 के नीचे जाने पर अलर्ट देंगे। अलर्ट मिलते ही माइक्रो कंट्रोलर से कॉलिंग माॅड्यूल को संकेत मिलेगा। संकेत मिलते ही इस सिस्टम में पहले से फीड नंबर पर कॉल चली जाएगी। सुहानी और पार्श्व ने इस प्रोटोटाइप में पुराने कॉलिंग फोन का इस्तेमाल किया है। इस प्रोटोटाइप की कुल लागत 1300 रूप आई है। सुहानी का कहना है कि इसे कलाई घड़ी का रूप देने पर दो हजार रुपये के करीब लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed