{"_id":"67ae44dab5baa88ac50be907","slug":"workshop-on-sustainable-development-and-environmental-protection-started-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-148157-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण पर कार्यशाला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण पर कार्यशाला शुरू
Fri, 14 Feb 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। ठाकुर जगदेव चंद स्मारक उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टिहरा में वीरवार को सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला का आयोजन भूगोल विभाग की ओर से सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण पर करवाया जा रहा है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजायब सिंह बन्याल ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्यशालाओं के लिए महाविद्यालय प्रतिबद्ध रहेगा। भूगोल विभाग के सहायकाचार्य राजीव ठाकुर ने कार्यशाला की संक्षिप्त जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही कार्यशाला के प्रथम दिवस में मुख्य वक्ता अर्याल एस्टन विश्वविद्यालय बर्मिंघम ब्रिटेन से डॉ. कोमल राज, ताजहिजी मारघेह विश्वविद्यालय ईरान से प्रो. अजरा और (विभाग लोक प्रशासन) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से प्रो. ममता मोकटा ने सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण पर विस्तृत रूप से जानकारी सांझा की। कार्यशाला के अंत में महाविद्यालय के प्रो. उमा शर्मा ने मुख्य वक्ताओं सहित सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।