फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Workers Welfare Board's office closed, record shift from Barsar to Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: कामगार कल्याण बोर्ड का कार्यालय बंद, बड़सर से रिकॉर्ड हमीरपुर शिफ्ट

Tue, 07 Feb 2023 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर की 52 पंचायतों के लोगों को कामगार कल्याण बोर्ड से संबंधित कार्य करवाने के लिए अब हमीरपुर जाना पड़ रहा है। सत्ता परिवर्तन के बाद प्रदेश कांग्रेस सरकार ने बिझड़ी में खुले कामगार कल्याण बोर्ड के कार्यालय को बंद कर दिया है। विधानसभा में मार्च 2022 में कामगार कल्याण बोर्ड का कार्यालय बिझड़ी में खुला था।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र के लोगों को घर द्वार पर कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं की सुविधा देने के लिए यह कार्यालय खोला गया था। मगर कांग्रेस सरकार ने दिसंबर माह में इसे डिनोटिफाई कर दिया। इसके बाद कामगार कल्याण बोर्ड कार्यालय का सारा रिकॉर्ड हमीरपुर स्थानांतरित हो गया। कार्यालय में कार्यरत दो युवकों को भी नौकरी से निकाल दिया गया।
विज्ञापन

सात मार्च 2022 को कामगार कल्याण बोर्ड का कार्यालय खुला था तो करीब 1,800 कामगारों को इससे जोड़ा गया था और 4,000 श्रमिकों के फॉर्म भरे गए। बड़सर विधानसभा में कामगार कल्याण बोर्ड में 14,000 मजदूर पंजीकृत हैं। जो कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। अब इन लोगों को कार्य करवाने के लिए 30 से 35 किलोमीटर दूर हमीरपुर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर हमीरपुर कामगार कल्याण बोर्ड पर भी अतिरिक्त भार पड़ने से कार्य ठीक ढंग से नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण श्रमिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दीनदयाल अंतोदय समिति बिझड़ी के सचिव जीत शर्मा ने कहा कि पूर्व सरकार द्वारा किए गए कार्यों को नई सरकार को आगे चलाना चाहिए। उनको डिनोटिफाई नहीं करना चाहिए। जो योजनाएं जनहित में हैं, उनको चलाए रखना सरकार का दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed