फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Workers should work unitedly: Dhumal

कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें : धूमल

Wed, 12 Mar 2025 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 12 Mar 2025 07:37 AM IST
विज्ञापन
भाजपा जिला अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में समीरपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष अभ्यवीर लवली ने पदाधिकारियों सहित समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने कहा कि अपने-अपने बूथ पर सभी को मेहनत कर अपना बूथ मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हमेशा रहता है और पदभार आते जाते रहते हैं। उन्होंने आए हुए पदाधिकारियों से कहा कि सभी एकजुट होकर तालमेल के साथ कार्य करें और जिस-जिस को जो-जो जिम्मेदारी गई है, उसे निष्ठा के साथ निभाएं। इस दौरान जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व विधायक अनिल धीमान, मंडल अध्यक्ष अभयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

वहीं जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि आने वाले आगामी दिनों में प्रदेश स्तर पर विस्तारक योजना का शुभारंभ किया जाएगा। जिला हमीरपुर की पांच विधानसभाओं के तहत नवगठित दस मंडलों से दस कार्यकर्ता पूर्णकालिक बनकर प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशों अनुसार दूसरे जिलों के अलग-अलग मंडलों में अपनी सेवाएं देगें। इस दौरान जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व विधायक अनिल धीमान, मंडल अध्यक्ष अभयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed