फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Workers in Dhaulasidh and Dhaneta were told about their rights and government schemes

Hamirpur (Himachal) News: धौलासिद्ध और धनेटा में मजूदरों को बताए हक और सरकारी योजनाएं

Fri, 02 May 2025 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 02 May 2025 05:56 AM IST
विज्ञापन
Workers in Dhaulasidh and Dhaneta were told about their rights and government schemes
निर्माणाधीन बिजली परियोजना धौलासिद्ध में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित मजदूर। स्रोत संघ - फोटो : :गुरुवार को छपी खबर
धनेटा/बड़ा (हमीरपुर)। निर्माणाधीन विद्युत परियोजना धौलासिद्ध में सीटू के बैनर तले मजदूर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष प्रताप राणा ने सीटू का झंडा फहराया। इस दौरान सीटू नेताओं ने मजदूरों को संबोधित किया। जिला सचिव जोगिंद्र कुमार ने मजदूर दिवस के इतिहास की कुर्बानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने भी मजदूरों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मजदूरों ने भारी कुर्बानियों के बल पर जो श्रम कानून बनवाए थे, मोदी सरकार ने उन्हें समाप्त कर दिया है और उसने स्थान पर चार श्रम संहिताओं को बनाया है जो कि मालिकों के पक्ष में है। ये संहिताएं मजदूरों के लिए गुलामी का रास्ता प्रशस्त करती हैं, जिसका मजदूर देश भर में जमकर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 20 मई को इन श्रम संहिताओं के विरोध में देश भर में हड़ताल की जाएगी और हमीरपुर में भी इसके विरोध में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आठ घंटे काम, आठ घंटे आराम, आठ घंटे मनोरंजन की मांग को लेकर पहली मई को मजदूरों ने पहली हड़ताल की। मोदी सरकार ने इन संहिताओं के माध्यम से काम के घंटे 8 से बढ़ाकर 12 कर दिए हैं, इसके साथ ही मजदूरों के अधिकारों के लिए हड़ताल करने को लगभग गैरकानूनी करार दे दिया है। यूनियन के महासचिव संतोष कुमार ने कहा कि मजदूरों को कोई भी चीज आसानी से नहीं मिलती है और अपने अधिकारों के लिए भी मजदूरों को लड़ना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मजदूर 20 मई को धौलासिद्ध में प्रदर्शन में शामिल होंगे। इसके अलावा धनेटा में प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड हमीरपुर की ओर से मजदूर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला श्रम अधिकारी रश्मि ठाकुर ने की। उन्होंने मजदूरों को कामगार कल्याण बोर्ड की 14 योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर नालसा की ओर अधिवक्ता सुनीता मौजूद रही। उन्होंने मजदूरों को विधिक सेवाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed