फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Workers engaged in construction work at Garbage Treatment Plant Dagnedi removed

Hamirpur (Himachal) News: कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट दगनेड़ी में निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को हटाया

Sat, 20 Jan 2024 01:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Workers engaged in construction work at Garbage Treatment Plant Dagnedi removed
दगनेड़ी में कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट  निर्माण कार्य के विरोध में उतरे ग्रामीण। संवाद
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट दगनेड़ी के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को शुक्रवार को ग्रामीणों ने काम करने से रोक दिया और विरोध प्रदर्शन किया। दगनेड़ी गांव के बाशिंदों का कहना है कि कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट के साथ अवैध निर्माण कार्य को लेकर नगर परिषद पर केस किया हुआ है। कोर्ट से ग्रामीणों को 22 जनवरी तक का स्टे मिला हुआ है। लेकिन नगर परिषद हमीरपुर के ठेकेदार पंचायत में संपर्क सड़क के साथ डंगा लगाने के कार्य में लगे हुए हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य का विरोध जताया।
विज्ञापन


उन्होंने 22 जनवरी तक कार्य न करने की मांग की है। कहा कि निर्माण कार्य के लिए चयनित की गई भूमि पर ग्रामीणों के चरागाह है। ग्रामीणों सुनीता, मोनिका, मीना, रेखा, संजीव डोगरा, अतुल, शर्मा, नमन, संतोष कुमारी, तृप्ता देवी, प्रतीम चंद, रीता आदि ने कहा कि नगर परिषद की ओर से कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट के साथ अवैध निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। जिस भूमि पर कार्य करवाया जा रहा है, वह ग्रामीणों की है। निर्माण कार्य के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है। इस बारे में नगर परिषद हमीरपुुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने कहा कि कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट दगनेड़ी को जाने वाली संपर्क सड़क का डंगा गिरा हुआ है। इसे नगर परिषद की ओर से बनवाया जा रहा है। डंगा न होने से कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट दगनेड़ी तक कूड़ा लेकर जाने वाले ट्रकों को गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद अपनी भूमि पर ही निर्माण कार्य करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed