फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Workers' bills are pending in the Building and Labor Welfare Board since 2021

Hamirpur (Himachal) News: भवन और श्रम कल्याण बोर्ड में 2021 से लंबित हैं मजदूरों के बिल

Fri, 09 Feb 2024 02:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भवन एवं अन्य सन्निर्माण श्रम कल्याण बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों के बिल अरसे से लंबित हैं। इससे उन्हें अपने पारिवारिक खर्चों को निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2021 से लंबित बिलों का सिलसिला जारी है। यह आंकड़ा बढ़कर 20,000 के करीब पहुंच गया है। मजदूरों के बच्चों को अमीरों की तरह शिक्षा प्रदान करवाने के सपने दिखाने वाले बोर्ड ने लगातार मजदूरों के बिलों पर कुंडली मार रखी है। बोर्ड से मजदूरों के लिए 13 प्रकार के लाभ प्रदान किए जाते हैं लेकिन इन लाभों के लिए बिलों की लंबी फेहरिस्त हो जाने के कारण मजदूरों के सपने टूटते जा रहे हैं। हालांकि बोर्ड का कहना है कि जितने भी बिल हैं इन्हें लंबित करने के पीछे पंजीकृत मजदूरों की जांच पड़ताल भी है। वर्ष 2023-2024 में केवल 60 लोगों के ही बिलों का भुगतान बोर्ड की ओर से किया जा चुका है। बोर्ड के हमीरपुर मुख्यालय में महीने में साठ के करीब बिलों के भुगतान को लेकर आवेदन मजदूरों की ओर से किए जा रहे हैं। इससे उनके लाभ तीन वर्षों से पैंडिंग चले हुए हैं। एक साल में बोर्ड के पास 720 के करीब दावा प्रपत्र पहुंच रहे हैं। एक साल में केवल 60 बिलों का ही भुगतान हो पाया है। जयराम सरकार के समय से ही दावा प्रपत्रों के लंबित होने का सिलसिला जारी है। सुख की सरकार के समय में प्रदेश को आपदा का सामना भी करना पड़ा, उससे उबरने के लिए प्रदेश को काफी समय लगेगा लेकिन फिर भी सरकार ने काफी हद तक क्षति को सुधार दिया है। जयराम सरकार के समय से ही 19000 के करीब बिल लंबित चले हुए थे, जो बढ़कर अब 20000 हो गए हैं। बाक्स
विज्ञापन

भवन एवं अन्य सन्निर्माण श्रम कल्याण बोर्ड हमीरपुर की जिला श्रम कल्याण अधिकारी रश्मि ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2021 से मजदूरों के बिल लंबित चले हुए हैं। इनका अभी तक पूरा भुगतान नहीं हो पाया है। हालांकि, बोर्ड ने फाइलें बनाकर मजूदरों के क्लेम शिमला मुख्यालय में भेज दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed