फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Workers are the backbone of the party and organization: Dhumal

कार्यकर्ता पार्टी और संगठन की रीढ़ की हड्डी : धूमल

Wed, 24 May 2023 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Workers are the backbone of the party and organization: Dhumal
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत टौणी देवी में आयोजित बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमा
टौणीदेवी(हमीरपुर)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बुधवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत टौणीदेवी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। 28 मई से 30 जून तक चलने वाले बूथ सशक्तिकरण अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी और संगठन की रीढ़ की हड्डी होते हैं। अगर कार्यकर्ता तय कर ले तो जीत निश्चित है। चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवार की जीत में कार्यकर्ता मुख्य भूमिका निभाते हैं। कार्यकर्ता जब तक संगठित नहीं है तब तक जीत निश्चित नहीं है। इसलिए अपना बूथ सबसे मजबूत करना है और उसी से कार्यकर्ता की अपनी पहचान है। उन्होंने कहा कि यह विशेष अभियान केंद्र में मोदी सरकार के बेमिसाल नौ वर्ष पूरे हो रहे हैं इसके चलते देशभर में भारतीय जनता पार्टी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
विज्ञापन


धूमल ने कहा इस कार्यकाल ने भारत को एक अलग पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर द्वारा चलाए गए कार्यक्रम प्रेरणास्त्रोत बने हैं। उनके द्वारा शुरू किए गए कार्यक्रमों में सांसद खेल महाकुंभ, ब्यूटी वेलनेस प्रोग्राम, नेत्र जांच शिविर, अपने संसदीय क्षेत्र में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शुरू करके लाखों लोगों को फायदा दिलाया है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर, जिला परिषद सदस्य कैप्टन रंजीत सिंह, कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र, देश राज शर्मा, महामंत्री पवन शर्मा, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, उपाध्यक्ष प्यार चंद, अंजना ठाकुर, जगन कटोच, भाजपा नेता विजय बहल, सुजानपुर अध्यक्ष कपिल शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ताओं मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, महिला मोर्चा के सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed