फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Work on laying cement paver blocks on the road has begun.

Hamirpur (Himachal) News: सड़क पर सीमेंट के पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य शुरू

Tue, 24 Mar 2026 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 24 Mar 2026 07:05 AM IST
विज्ञापन
Work on laying cement paver blocks on the road has begun.
बस्सी से तताहर सड़क पर चंदरूही के पास पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य। स्रोत : जागरूक पाठक
बारिश के कारण टारिंग कार्य प्रभावित, सड़क तैयार होने में हो रही देरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के अनुभाग भरेड़ी की बस्सी से तताहर सड़क पर सीमेंट के पेवर ब्लॉक लगने का कार्य शुरू हो गया है। एफडीआर से बन रही 11 किलोमीटर बस्सी से तताहर वाया भरेड़ी सड़क के निर्माण पर 9 करोड़ 26 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। करीब नौ जगहों पर सड़क के कुछ हिस्से कच्चे छोड़े गए हैं। जहां पर पानी की अधिक समस्या रहती है, वहां पर सीमेंट के पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। इसके बाद चंदरूही बाजार, कक्कड़ बाजार व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास छोड़े भाग में भी पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे।


हालांकि बारिश की वजह से टारिंग कार्य प्रभावित हुआ है। लोक निर्माण विभाग अनुभाग भरेड़ी के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से टारिंग का कार्य प्रभावित हुआ। सड़क को पूरी तरह से तैयार करने में देरी हो रही है। उन्होंने बताया कि जहां पर पेवर ब्लॉक लगाने के स्पॉट चिह्नित किए हैं, वहां पर पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसी तरह सड़क के किनारे पानी की निकासी के लिए नालियों को निर्माण करने का कार्य भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed