{"_id":"6866d5293ca5e0d6440971f7","slug":"work-on-belag-to-tatahar-road-stopped-due-to-rain-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-160210-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बरसात के चलते बेलग से तताहर सड़क का कार्य रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बरसात के चलते बेलग से तताहर सड़क का कार्य रुका
Fri, 04 Jul 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
भरेड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत बेलग से तताहर सड़क का निर्माण कार्य बारिश के चलते रुक गया है। एक वर्ष से निर्माणाधीन सड़क अभी तक चार किलोमीटर तक ही पक्की हो पाई है।
एफडीआर तकनीक से हो रहा सड़क का निर्माण कार्य अभी तक नगरोटा गाज्जियां तक किया गया है। ऐसे में अब बरसात के बाद ही आगामी कार्य को पूरा किया जा सकेगा। 11 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस 11 किलोमीटर सड़क का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को एक मजबूत और आधुनिक सड़क सुविधा प्रदान करना था, लेकिन सड़क का कार्य बीच में रुकने से अब लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
इस संबंध में ग्रामीणों संजय, विजय, कुलदीप, नवीन, राजकुमार, विपिन, श्याम, राजीव, यशवंत आदि ने कहा कि बरसात से पहले धूल और अब बारिश के बाद कीचड़ से आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
कीचड़ के कारण सबसे अधिक छोटे बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाएं प्रभावित हो रहे हैं। भरेड़ी, कक्कड़ और चंदरुही जैसे आसपास के बाजारों में भी अधूरे निर्माण कार्य का व्यापक असर पड़ा है। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
कोट
बारिश के कारण सड़क की टारिंग का कार्य अस्थायी रूप से रोका गया है, लेकिन नालियों के निर्माण और टाइलें बिछाने का कार्य जारी रहेगा। जैसे ही मौसम अनुकूल होगा, टारिंग कार्य को पुनः शुरू किया जाएगा।
-विजय कुमार, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी भोरंज