फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Work in the mini secretariat stops as soon as the power goes off.

Hamirpur (Himachal) News: मिनी सचिवालय में बिजली गुल होते ही रुक जाता है काम

Fri, 12 Dec 2025 06:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 12 Dec 2025 06:10 AM IST
विज्ञापन
Work in the mini secretariat stops as soon as the power goes off.
बड़सर में बनाया गया मिनी सचिवालय का भवन : संवाद
न जनरेटर न सोलर रूफ प्लांट की व्यवस्था, लिफ्ट में भी फंस सकते हैं लोग
विज्ञापन

लोग कतार में खड़े रहते हैं और कोई काम नहीं हो पाता
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर) । लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए 25 करोड़ रुपये निर्मित मिनी सचिवालय में जनरेटर और सोलर रूफ प्लांट की व्यवस्था न होने से बिजली गुल होने पर सभी काम रुक जाते हैं। अगर बिजली पूरा दिन न आए तो काम करवाने के लिए पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ता है।
मिनी सचिवालय हमीरपुर में करोड़ों रुपये खर्च कर सुविधा तो प्रदान कर दी है, लेकिन यहां पर जनरेटर और सोलर रूफ प्लांट की व्यवस्था नहीं है। यहां रोजाना सैकड़ों लोग अपने जरूरी सरकारी कार्यों के लिए आते हैं, लेकिन बिजली जाते ही पूरे सचिवालय का काम ठप हो जाता है। इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक भवन में न तो जनरेटर है और न ही किसी प्रकार का पावर बैकअप सिस्टम उपलब्ध है।
विज्ञापन

इस कारण बिजली जाने पर सभी कंप्यूटर सिस्टम, सर्वर, टोकन मशीनें और ऑनलाइन सेवाएं बंद हो जाती हैं। इसके अलावा राजस्व विभाग, सामाजिक सुरक्षा शाखा, निर्वाचन कार्यालय, प्रमाणपत्र जारी करने वाले विभाग में काम रुक जाता है। लोग कतार में खड़े रहते हैं, लेकिन बिजली न होने पर कोई काम नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिवालय में लगी लिफ्ट भी बिजली जाते ही आधे रास्ते में रुक जाती है। बैकअप न होने के कारण कोई व्यक्ति इसमें फंस सकता है। बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग लोग इस कारण अधिक प्रभावित होते हैं। बिजली लंबे समय तक न आए तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। लिफ्ट में फंसने वाले व्यक्ति को निकालना मुश्किल हो जाएगा।


कोट :

मिनी सचिवालय बड़सर का उद्घाटन अभी कुछ ही दिन पहले हुआ है और फिलहाल जनरेटर या अन्य पावर बैकअप जैसे साधन उपलब्ध नहीं हैं। जल्द ही उच्चाधिकारियों को इस विषय में सूचित किया जाएगा और समस्या का समाधान किया जाएगा। - स्वाति डोगरा, एसडीएम, बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed