फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women should dream high and take care of their health: Chandel

ऊंचे सपने देखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें महिलाएं : चंदेल

Wed, 13 Mar 2024 07:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास विभाग ने गाहली पंचायत में किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को ग्राम पंचायत गाहली में उपमंडल स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। इसका शुभारंभ एसडीएम अपराजिता चंदेल ने किया। सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए एसडीएम ने कहा कि महिलाओं को सबसे पहले अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। यदि वह स्वयं स्वस्थ रहेंगी, तभी वह एक स्वस्थ समाज का निर्माण करने में अपनी अहम भूमिका अदा कर सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अपनी सुरक्षा के बारे में जागरूक किया तथा कहा कि वे हमेशा ऊंचे सपने देखें तथा उन्हें साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करें। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने भी महिलाओं से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न नियमों-अधिनियमों की जानकारी प्रदान की।

उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वह समाज को जागरूक करने में अग्रणी भूमिका निभाएं। उन्होंने लिंगानुपात में सुधार के बारे में भी महिलाओं को जागरूक किया। इससे पहले बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, पंचायत जनप्रतिनिधियों तथा सभी महिलाओं का स्वागत किया। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया तथा विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की। पंचायत निरीक्षक पम्मी ठाकुर ने भी महिला दिवस पर अपने विचार रखे तथा महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए मटका फोड़, कुर्सी दौड़ और अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गईं और विजयी महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने वाली महिलाओं को भी पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed