फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women should become capable, independent and self-sufficient: Oshin

खुद सक्षम, स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनें महिलाएं : ओशिन

Tue, 21 Dec 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Women should become capable, independent and self-sufficient: Oshin
अपराजिता अभियान के कार्यक्रम के बाद मुख्यातिथि के साथ कन्या स्कूल हमीरपुर की छात्राएं व स्टाफ स? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। दुनिया में स्त्री ही निर्मल स्नेह, सच्चा सम्मान और संपूर्ण सहयोग दे सकती है। यह सब आपको आपकी मां के पास सबसे पहले मिलता है। जिस समस्या का समाधान कहीं नहीं है, उसका समाधान नारी के पास है। नारी पहले से ही सशक्त है, बस अपनी ताकत भूल चुकी हैं। हमें उस ताकत को ही याद दिलाने के लिए ऊपरी सतह की धूल को साफ करना है, ताकि बीच में से वह सशक्त नारी सामने आ सके।
विज्ञापन

यह सब हम स्वतंत्र बनकर, युग निर्माण में अपनी भूमिका निभाकर कर सकते हैं। यह उद्गार कांगड़ा के नगरोटा सूरिया में बतौर खंड विकास अधिकारी के पद पर सेवाएं दे चुकीं एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर में अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कहे। उन्होंने कहा कि कॅरिअर में सेवा, वित्तीय संपन्नता और पावर से भी ज्यादा जरूरी ज्ञान है। ज्ञान बांटने से बढ़ता है। कम पाने और समाज को ज्यादा देने की भावना रखें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो बातें कठिनाइयां सिखा देती हैं, वह दस गुरु भी नहीं सिखाते हैं। इसलिए खुद सक्षम, स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनें। नारी अगर स्वतंत्र रहेगी तो ही सुरक्षित रहेगी। अपनी तुलना दूसरों से न करें। खुद से ही खुद की तुलना करें और स्वयं को पूर्व की बजाय और मजबूत व अपग्रेड करें। अपनी खुशियों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयं की खुशियों का रास्ता खुद ढूंढे। मानसिक तनाव से बचने के लिए अपने ईष्ट देव की पूजा करें, सूर्य को रोजाना अर्घ दें, साधना अपनाएं और खुद के ज्ञान को बढ़ाएं। छात्राओं को गुड टच बैड टच के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि सोशल मीडिया का प्रयोग लोगों को खुश करने के लिए नहीं, बल्कि प्रभावित करने के लिए करें। जीवन में उतार चढ़ाव और असफलता आती जाती रहती हैं, बस घबराना नहीं है। मेहनत करनी है और सफलता आपके कदम चूमेगी। छात्राएं कॅरिअर संबंधी या अन्य जानकारी संबंधी उनसे कभी भी संपर्क कर सकती हैं। छात्राओं का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर भी उन्हें जागरूक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मंच का संचालन एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी रेखा ने किया। कार्यक्रम में एनएसएस इकाई और अन्य छात्राएं मौजूद रहीं।
अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम बेहतरीन : गौतम
कन्या स्कूल हमीरपुर के प्रधानाचार्य विजय गौतम ने कहा कि यह एक बेहतरीन कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में एचएएस अधिकारी ने छात्राओं को महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी है। उन्होंने इसके लिए एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा और अमर उजाला की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने छात्राओं से भी आह्वान किया कि जो बातें इस कार्यक्रम में बताईं गई, उनपर अमल कर जीवन में अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करें।
तन्वी ने कहा कि माता-पिता और अपना सपना करेंगी साकार
कार्यक्रम में छात्रा तन्वी ने कहा कि उनके माता-पिता चाहते हैं कि वह जेईई की परीक्षा उत्तीर्ण करें और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे। वहीं तन्वी को गाने और किताबें लिखने का शौक है। इसलिए पहले वह जेईई की परीक्षा उत्तीर्ण कर इंजीनियर बनेंगी, इसके बाद अपने सपने को पूरा करने के लिए लेखक बनेंगी। इस मौके पर उन्होंने नारी शक्ति पर खुद का लिखा हुआ एक गाना (रैप) भी गाया।
ज्ञान होने पर बढ़ जाता है महत्व, इसका पता चला : महज
छात्रा महक ने कहा कि नौकरी में जरूरी स्टेटस होता है। इस पर एचएएस अधिकारी ने कहा कि नौकरी या पावर में रहते हुए आपका स्टेटस अलग हो सकता है, लेकिन अगर आपके पास ज्ञान है तो आपका महत्व और बढ़ जाता है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि वह बच्चों के बीच में अकसर जाते थे, ताकि उनका ज्ञान अपडेटेड रहे। छात्रा ने कहा कि ज्ञान होने पर महत्व बढ़ता है, इस बात का पता चला है।
अधिकारी ने बताई महत्वपूर्ण बातें : आरती
छात्रा आरती ने मंच पर आकर देशभक्ति का गाना गाया। इस मौके पर छात्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम में काफी बातें सीखने को मिलीं। एचएएस अधिकारी ने बड़े अच्छे तरीके से छात्राओं के साथ वार्तालाप कर उन्हें कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। इन बातों को जीवन में अपनाकर अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करेंगी।

कॅरिअर, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तीकरण पर मिली जागरूकता : पायल
छात्रा पायल शर्मा ने कहा कि कॅरिअर, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तीकरण पर एचएएस अधिकरी ने बेहतरीन ढंग से छात्राओं को गाइड किया। यह केवल एक भाषण की तरह नहीं था, बल्कि अधिकारी ने खुद के जीवन के संघर्ष के बारे मे बताकर छात्राओं को जागरूक किया है व असफलताओं से न घबराकर निरंतर मेहनत करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed