{"_id":"698723733cf75339410ac730","slug":"women-protested-against-smart-electricity-meters-hamirpur-hp-news-c-95-1-kng1002-219470-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में उतरीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में उतरीं महिलाएं
विज्ञापन
परागपुर में बिजली बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी करती महिलाएं। संवाद
स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में उतरीं महिलाएं
विद्युत उपमंडल कार्यालय परागपुर में किया धरना-प्रदर्शन
मनियाला के ग्रामीण बोले- स्मार्ट मीटर हरगिज मंजूर नहीं
सवांद न्यूज एजेंसी
परागपुर (कांगड़ा)। मनियाला पंचायत की महिलाओं ने शनिवार को विद्युत उपमंडल कार्यालय परागपुर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने एसडीओ विक्रमजीत को मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी महिलाओं में सपना राणा, रजनी देवी, सुदेश कुमारी, अंजना कुमारी, सरोज, सुकर्मा, छाया देवी, अनिता, शीला, सोना देवी, विशम्बरी, मनभरी, रजनी देवी, रीता, चैंचला देवी, पवना सहित अन्य का कहना था कि वे अपने घरों में स्मार्ट मीटर बिल्कुल भी नहीं लगने देंगी। महिलाओं ने तर्क दिया कि जब पुराने इलेक्ट्रिक मीटर पूरी तरह सही स्थिति में काम कर रहे हैं, तो उन्हें बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है।
महिलाओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने से जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि रिचार्ज खत्म होते ही बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा और दोबारा सेवा शुरू करवाने के लिए उपभोक्ताओं को 250 रुपये अतिरिक्त भरने होंगे। इसके अलावा हर महीने स्मार्ट मीटर के नाम पर 110 रुपये वसूले जाएंगे और मीटर खराब होने की स्थिति में उसका खर्च भी उपभोक्ता को ही करना होगा। महिलाओं ने सरकार और बोर्ड की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना नहीं जानते, उन्हें इस व्यवस्था से जोड़ना केवल जनता को परेशान करना है।
बोर्ड इसके फायदे गिनाने की बजाय इसके नुकसान भी सार्वजनिक करे और जनता को बेवकूफ बनाना बंद करे। महिलाओं ने आरोप लगाया कि यह पूरी कवायद जनता की सुविधा के लिए नहीं बल्कि कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही है। वहीं, विद्युत बोर्ड के एसडीओ विक्रमजीत ने कहा कि बोर्ड स्मार्ट मीटर को लेकर जल्द नौ से 23 फरवरी तक जागरूकता पखवाड़ा मनाने जा रहा है। अभियान के माध्यम से उपभोक्ताओं के मन में शंकाओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।