फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women learned to make pickles, papad and masala powder

Hamirpur (Himachal) News: महिलाओं ने अचार, पापड़ और मसाला पाउडर बनाना सीखा

Thu, 30 Jan 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 30 Jan 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Women learned to make pickles, papad and masala powder
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से गांव दरूण में आयोजित दस
हमीरपुर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा तहसील भोरंज के गांव दरुण में स्थानीय महिलाओं के लिए आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बुधवार को संपन्न हो गया।
विज्ञापन

शिविर के समापन अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के सर्किल कार्यालय हमीरपुर के मुख्य प्रबंधक एवं आरसेटी के नोडल अधिकारी संजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागी महिलाओं को विभिन्न ऋण योजनाओं और उद्यमिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संजय कुमार ने कहा कि आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अगर अपना उद्यम लगाना चाहती हैं तो पंजाब नेशनल बैंक और आरसेटी की ओर से उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

इससे पहले, आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने मुख्य अतिथि, अन्य अधिकारियों और शिविर की प्रतिभागी महिलाओं का स्वागत किया तथा शिविर के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस शिविर में गांव की 30 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। संसार चंद राणा और नीलम देवी ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। समापन अवसर पर वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी, आरसेटी के फैकल्टी मैंबर विनय चौहान, ट्रेनर दलजीत सिंह और आरसेटी के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed