{"_id":"6ae24c2199c1dc10070da79f","slug":"women-in-self-help-groups-will-learn-about-digital-transactions-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-213603-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: डिजिटल लेनदेन सीखेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: डिजिटल लेनदेन सीखेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को डिजिटल लेनदेन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण ऑनलाइन भुगतान और कारोबार संचालन के लिए होगा। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत इसे आयोजित करेगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में खंड स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इसमें महिलाओं को डिजिटल लेनदेन और भुगतान करने के तरीके सिखाए जाएंगे। उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के बारे में भी प्रशिक्षित किया जाएगा। वर्तमान में जिले के छह विकास खंडों में 2738 स्वयं सहायता समूह पंजीकृत हैं। ये महिलाएं अचार, मुरब्बा, पपीते की बर्फी और हस्तशिल्प उत्पाद तैयार करती हैं। जानकारी के अभाव में उन्हें अक्सर भुगतान संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विभाग ने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कार्यशालाएं आयोजित की हैं। प्रशिक्षण सत्रों में बैंकों से संसाधन व्यक्ति महिलाओं को प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं के लिए अभ्यास सत्र होंगे। इसमें वे भुगतान करने और डिजिटल लेनदेन का अभ्यास करेंगी। अस्मिता ठाकुर, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी डीआरडीए ने बताया कि उद्देश्य डिजिटल भुगतान समझाना और धोखाधड़ी के प्रति जागरूक करना है।