फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   women died with poison

भकरेड़ी की 45 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

Sun, 20 Dec 2020 06:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
women  died with poison
women died with poison
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के गांव भकरेड़ी की 45 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर रही है।
विज्ञापन

पवना कुमारी (45) पत्नी किशोर चंद गांव भकरेड़ी डाकघर भोरंज की शनिवार देर शाम को अचानक तबीयत खराब हो गई। महिला ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिससे महिला को उल्टियां होने लगीं। महिला की तबीयत खराब होता देख परिजन उसे भोरंज सिविल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। महिला ने जब जहरीला पदार्थ खाया तो उसके पति घर पर नहीं थे। उधर, भोरंज थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने कहा कि महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed