{"_id":"68e178addad0c803a80bcc8a","slug":"women-are-increasingly-consuming-dry-fruits-for-karwa-chauth-fasting-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-168929-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: करवाचौथ व्रत को लेकर महिलाओं में ड्राई फ्रूट का बढ़ा रूझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: करवाचौथ व्रत को लेकर महिलाओं में ड्राई फ्रूट का बढ़ा रूझान
Sun, 05 Oct 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर बाजार में ड्राई फ्रूट की दुकान पर खरीददारी करने पहुंचे लोग । संवाद
हमीरपुर। करवाचौथ व्रत को लेकर बाजारों में ड्राई फ्रूट की दुकानें भी सजना शुरू हो गई हैं। शहर में ड्राई फ्रूट के अलग-अलग दाम वसूले जा रहे हैं। शहर में बादाम के दाम 800 रुपये से 1250 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।
वहीं, अखरोट, काजू और पिस्ता के दाम भी गुणवत्ता के आधार पर अलग-अलग हैं। दुकानदार गुणवत्ता का उदाहरण देते हुए चांदी कूट रहे हैं। महिलाएं भी बादाम, काजू, अखरोट आदि खरीदने में अधिक दिलचस्पी दिखा रही हैं।
शहर में ड्राई फ्रूट को लेकर जहां दुकानों में स्पेशल थाली सजी हुई है, वहीं बाजार में खुले में भी ड्राई फ्रूट बेच जा रहे हैं। करवाचौथ व्रत में महिलाएं अपने पति, सास, ननद तथा जेठानी को सरगी के रूप में ड्राई फ्रूट भी प्रदान करती हैं। मान्यता है कि इससे घर में माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन
हालांकि अभी करवाचौथ के व्रत को लेकर पांच दिन शेष हैं, लेकिन महिलाओं ने अभी से खरीदारी करना शुरू कर दिया है। इससे बाजार में काफी भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। महिलाओं का कहना है कि व्रत के दौरान घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अभी से खरीदारी करना शुरू कर दिया है।
इसके अलावा जीएसटी की कटौती का भी ड्राई फ्रूट के दामों पर अधिक अंतर नहीं है। अखरोट 400 रुपये से 800 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। काजू 250 रुपये से 300 रुपये प्रति 250 ग्राम बिक रहा है। बादाम 800 रुपये से 1250 रुपये प्रतिकिलो है। भले ही ड्राई फ्रूट महंगे दामों पर मिल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद महिलाओं में खरीदारी को लेकर कमी नहीं है।