फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Woman scorched by fire dies in PGI

आग से झुलसी महिला की पीजीआई में मौत

Tue, 09 Nov 2021 07:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Woman scorched by fire dies in PGI
Woman scorched by fire dies in PGI
ताल (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की पाहलू पंचायत के छेक गांव में दिवाली की सुबह दीया जलाते समय गलती से पेट्रोल कैन में आग लगने से झुलसी महिला ने पांच दिन बाद पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार को ही भोटा पुलिस चौकी से पुलिस टीम ने पीजीआई जाकर महिला का बयान दर्ज किया था। महिला ने अपने बयान में खुद की गलती से आग लगने की बात कही थी और घटना के लिए किसी को भी दोषी नहीं ठहराया था।
विज्ञापन

महिला के परिजनों ने भी पुलिस के समक्ष उसके बयान पर सहमति दर्ज करवाई थी, लेकिन मंगलवार सुबह जैसे ही महिला ने दम तोड़ा तो उसके बाद उसके रिश्तेदारों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया जोकि एक दिन पूर्व का बताया जा रहा है और उसमें उसने अपने पति पर आग लगाने की बात कही है। इसमें यह भी कहा गया है कि वह अपने पति को फंसाना नहीं चाहती है। विवाहिता की मौत के बाद उसके मायके पक्ष के लोग भड़क गए हैं और उनकी बेटी की मौत का जिम्मेदार उसके पति व अन्य परिवार वालों को ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि, इस संबंध में उन्होंने मंगलवार शाम तक कोई शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं करवाई है। महिला की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। वह अपने पीछे दो माह की बेटी छोड़ गई है। भोटा पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने महिला का बयान सोमवार को ही दर्ज कर लिया था। जिसमें उसने गलती से आग लगने की बात कही थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जिसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed