{"_id":"6059f78e8ebc3ed83026cf94","slug":"woman-injured-by-attacking-with-an-ax-hamirpur-hp-news-sml3652352112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी से हमला कर महिला को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्हाड़ी से हमला कर महिला को किया घायल
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के फगोटी गांव की एक महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर एक व्यक्ति ने उसे घायल कर दिया। घायल महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाना बड़सर में करवाई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि 22 मार्च को दोपहर करीब सवा दो बजे करनेड़ा का एक व्यक्ति आया तथा उसके साथ गाली गलौज करने लगा। जब महिला इसकी शिकायत उसकी माता से करने के लिए उसके घर पर गई तो व्यक्ति ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में महिला को चोटें आई हैं। एसएचओ बड़सर मस्तराम नायक ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।