फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Woman dies due to drowning in water tank

पानी के टैंक में डूबने से महिला की मौत

Thu, 26 May 2022 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के तहत गवारडू में एक महिला की पानी के टैंक में डूबने से मौत का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत गवारडू के करसोह गांव में यह हादसा हुआ है। महिला (35) बुधवार को पौधों को पानी दे रही थी। इस दौरान पांव फिसलने से महिला पानी के टैंक में गिर गई। महिला के पानी में डूबने की जानकारी काफी समय बाद लगी। महिला की बेटी जब स्कूल से घर पहुंची तब उसकी तलाश शुरू हुई।
विज्ञापन

टैंक के बाहर चप्पल देखकर परिजन टैंक की तरफ दौड़े। यहां जाकर पता चला कि महिला टैंक में डूब गई है। बाद में उसे पानी से बाहर निकाला गया तथा अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल ने चिकित्सकों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया है। बुधवार दोपहर को यह हादसा हुआ। महिला अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गई है। पंचायत प्रधान सरोज कुमारी ने घटना की पुष्टि की है और जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता की मांग की है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय सकलानी ने कहा कि महिला की डूबने से मौत होने की सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed