{"_id":"64c95e34afe4a7eae0031a95","slug":"woman-dies-after-consuming-poisonous-substance-in-laliyar-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-4728-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ललियार में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ललियार में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत
Wed, 02 Aug 2023 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
भोरंज/टौणीदेवी (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत ललियार गांव में मंगलवार दोपहर को एक 28 वर्षीय विवाहिता की जहरीले पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। मृतक विवाहिता की पहचान गिरिजा शर्मा पत्नी अनिल शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पंजोत की 28 वर्षीय गिरिजा शर्मा पिछले पांच माह से ग्राम पंचायत बगवाड़ा के ललियार गांव में अपने मायके में ही रह रही थीं। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी कि गिरिजा बैलक स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के समीप रास्ते में गिरी हुई है।
सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल भोरंज ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मृतिका अपने पीछे एक सात साल का बेटा और एक पांच साल की बेटी छोड़ गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतका का पति पुरोहित का कार्य करता है। महिला ने किन कारणों से जहरीला पदार्थ निगला, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।