फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Woman became a victim of online fraud, 50 thousand rupees were withdrawn from her account

Hamirpur (Himachal) News: महिला हुई ऑनलाइन ठगी की शिकार, खाते से निकाल लिए 50 हजार रुपए

Sat, 26 Aug 2023 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। टौणी देवी पुलिस चौकी के तहत सिसवां गांव की एक महिला ऑनलाइन ठगी की शिकार हो गई। पुलिस स्टेशन हमीरपुर में दर्ज शिकायत के मुताबिक बबीता देवी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11.00 बजे के करीब उसे एक अज्ञात कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह उसके पति का दोस्त है। शातिर ने कहा कि वह आपके खाते में कुछ पैसे भेजना चाहता है जो आपके पति की पेंशन से संबंधित है। शातिरों ने उसे अपने अकाउंट के बारे में जानकारी देने के लिए कहा। जानकारी देते ही महिला के अकाउंट से 50 हजार रुपये कट गए। महिला को जब खुद के साथ ठगी का पता चला तो उसके पांव के तले से जमीन खिसक गई। उसने पुलिस से आरोपी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस चौकी टौणी देवी के इंचार्ज एसआई केवल ठाकुर ने बताया कि मामला साइबर क्राइम से संबंधित है, जैसे ही उनके पास आएगा, छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed