फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Will make a comprehensive plan to make Gosadans self-reliant: Amarjeet

गोसदनों को स्वावलंबी बनाने के लिए बनाएंगे समग्र योजना : अमरजीत

Fri, 06 Sep 2024 08:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 08:32 PM IST
विज्ञापन
संचालकों के साथ बैठक के दौरान उपायुक्त ने दी जानकारी
विज्ञापन


सरकारी योजनाओं की कनवर्जेंस और आय के साधन विकसित करने पर दिया जोर

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किए जा रहे गोसदनों की वर्तमान स्थिति, इनमें ढांचागत विकास, बेसहारा पशुओं की समस्या और अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए उपायुक्त अमरजीत सिंह ने शुक्रवार को हमीर भवन में गोसदन संचालकों, पशुपालन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने कहा कि पशुपालन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में इस समय 28 गोसदन संचालित किए जा रहे हैं। इनमें लगभग 2285 पशु रखे गए हैं। इनमें से पंजीकृत 26 गोसदनों के लगभग 2071 पशुओं को गोसेवा आयोग के माध्यम से हर माह प्रति पशु 700 रुपये की दर से लगभग 6 करोड़ की धनराशि दी जा चुकी है। इनके अलावा ढांचागत विकास के लिए भी अलग से धनराशि का प्रावधान किया गया है।


उपायुक्त ने कहा कि सभी गोसदनों के संचालक अच्छा कार्य कर रहे हैं और कुछ गोसदन आत्मनिर्भर भी हो चुके हैं, लेकिन अधिकांश गोसदनों के संचालन में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिक्कतों को दूर करके सभी गोसदनों को स्वावलंबी बनाने तथा इन्हें कृषि एवं इससे संबंधित गतिविधियों से जोड़ने के लिए एक समग्र परियोजना तैयार की जाएगी। इसमें सभी संचालकों के सुझाव भी शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed