फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Where did the black money from those who earn for Sonia and Rahul come from: Anurag

सोनिया, राहुल के लिए कमाने वालों के पास काला पैसा कहां से आया : अनुराग

Sat, 09 Dec 2023 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Where did the black money from those who earn for Sonia and Rahul come from: Anurag
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बल्ह में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय मंत्री अनुराग ठ
हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को हमीरपुर के रंगस में कहा कि आखिर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी के लिए कमाई करने वालों के पास काला पैसा कहां से आता है। कांग्रेस के एक सांसद के पास तीन सौ करोड़ की नकदी बरामद हुई है। आखिर ये नोट कहां छापे जा रहे थे। वे यहां विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस नोटबंदी, ईडी और सीबीआई के लिए आवाज उठाती है।
विज्ञापन


अब देश के सामने स्थिति स्पष्ट हो गई है कि आखिर सोनिया और राहुल के लिए कमाई करने वालों के पास काला पैसा कहां से आता है। अनुराग ने कहा कि यही वजह है कि ऐसे नेताओं को गांधी परिवार हमेशा बचाने का प्रयास करता है। देश की जनता भली भांति जानती है कि कांग्रेस की क्या स्थिति है। देश की जनता यदि नोटबंदी के खिलाफ होती तो देश में कांग्रेस सत्ता में होती। उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन वाले सभी दलों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यही वजह है कि सीएम ममता बनर्जी के कई मंत्री जेल में हैं। आप पार्टी के नेता भी जेल में हैं। पीएम मोदी पहले ही कह चुके हैं कि भ्रष्टाचारियों से पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा।
विज्ञापन


राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सीएम चुने जाने में देरी के बयान पर अनुराग ने कहा कि सोमवार को उनकी इच्छा पूरी हो जाएगी। कांग्रेस सरकार में राजस्थान में भ्रष्ट्राचार, भाई भतीजावाद और मतभेद देखने को मिले। अब कुछ देर के लिए पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को शांत बैठना चाहिए। भाजपा में हाईकमान से मुख्यमंत्री नहीं चुने जाते हैं। भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र मजबूत है। यहां पर सबसे विचार-विमर्श करके विधायक दल की राय पर नेता चुना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed