फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   When stopped from installing cameras in the verandah, brother-in-law beat up sister-in-law

बरामदे में कैमरे लगाने से रोका तो देवर ने कर दी भाभी की पिटाई

Sun, 26 Sep 2021 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
When stopped from installing cameras in the verandah, brother-in-law beat up sister-in-law
When stopped from installing cameras in the verandah, brother-in-law beat up sister-in-law
हमीरपुर। घर के बरामदे में सीसीटीवी कैमरे लगाने से रोकने पर देवर ने भाभी की पिटाई कर डाली। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वहीं, पीड़ित भाभी ने पुलिस थाना भोरंज में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने देवर के खिलाफ मुकद्दमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुषमा देवी पत्नी संजीव कुमार निवासी गांव मन्वी डाकघर लगमन्वी तहसील भोरंज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 25 सितंबर को उसका देवर घर के बरामदे में सीसीटीवी कैमरे लगवा रहा था। इन कैमरों से उसका व उसके परिवार का व्यक्तिगत जीवन प्रभावित होगा। इसके चलते वहां लगे कर्मचारी को कैमरे लगाने से मना किया तो उसका देवर शिव कुमार पुत्र मुसाफिर राम वहां आया और गाली गलौज करने लगा और बाद में मारपीट कर दी।
विज्ञापन

इसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है। महिला का कहना है कि उसका देवर और उसकी पत्नी अकसर गालियां देते रहते हैं व मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। घर में तीन बेटियां हैं। सीसीटीवी लगने से उनकी प्राइवेसी भी नहीं रहेगी। महिला ने पुलिस से इस मामले में उचित कार्रवाई कर सीसीटीवी कैमरे हटवाने की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी भोरंज छोटा राम ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर देवर के खिलाफ मुकद्दमा दर्जकर महिला का मेडिकल करवाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed