फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   When gas became scarce, people returned to traditional stoves.

Hamirpur (Himachal) News: गैस की कमी हुई तो पारंपरिक चूल्हों की ओर लौटे लोग

Tue, 17 Mar 2026 07:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 17 Mar 2026 07:36 AM IST
विज्ञापन
When gas became scarce, people returned to traditional stoves.
विक्की
ग्राउंड रिपोर्ट :
विज्ञापन

मेले में जलेबी के दुकानदार जला रहे लकड़ी का चूल्हा
मोमो और चाउमिन के कारोबारियों को उठानी पड़ी रहीं परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। कारोबारियों को उम्मीद थी कि मेलों में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आसानी से गैस सिलिंडर मिल जाएंगे। अब गैस सिलिंडर न मिलने से कारोबारियों को पारंपरिक चूल्हे जलाकर काम चलाना पड़ रहा है। लकड़ी के सहारे कारोबार करना अब आसान नहीं है।
सुजानपुर होली मेले में गैस सिलिंडर को लेकर दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिलिंडर न मिलने से दुकानदारों को कारोबार करना मुश्किल हो गया है। दुकानदार गैस सिलिंडर न मिलने पर पारंपरिक चूल्हों पर अपने कारोबार को आगे बढ़ाने को मजबूर हैं। हालात यह हैं कि लोग लकड़ी के चूल्हे पर काम कर रहे हैं। दुकानदारों की मानें तो यह पहली बार है कि उन्हें जरूरत के अनुसार गैस नहीं मिल पाई है। ऐसे में विभाग भले ही गैस की कमी न होने की बात कर रहा हो, लेकिन धरातल पर लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं।
विज्ञापन




व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने के कारण मेले में परेशानी उठानी पड़ रही है। पहली बार ऐसा हुआ है कि गैस की कमी हुई हो। आने वाले दिनों में अगर व्यावसायिक सिलिंडर न मिला तो समान खाद्य पदार्थ बनाना मुश्किल हो जाएगा। - जितेंद्र कुमार, दुकानदार बिहार
विज्ञापन
विज्ञापन




मोमो चाऊमीन की दुकान लगा रखी है। इन खाद्य पदार्थों को बनाने के लिए सिलिंडर का ही उपयोग किया जाता है। इन्हें लकड़ी के चूल्हे में बनाना मुश्किल है। सिलिंडर न मिल पाने के कारण परेशान हो गए हैं। -विक्रम कुमार, दुकानदार, संधोल



गैस न मिलने के कारण मजबूरी में लकड़ी का सहारा लेना पड़ रहा है। जलेबियों के लिए आग एक बराबर चाहिए। लकड़ी से चारों ओर धुआं फैल रहा है। सिलिंडर न मिलने के कारण अब दूसरा विकल्प केवल लकड़ी का चूल्हा ही है। - विक्की, दुकानदार, पटलांदर

विक्की

विक्की

विक्की

विक्की

विक्की

विक्की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed