फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Wheat seeds arrived from Uttarakhand, crowd of farmers gathered in the centers

Hamirpur (Himachal) News: उत्तराखंड से पहुंचा गेहूं का बीज, केंद्रों में उमड़ी किसानों की भीड़

Tue, 24 Oct 2023 01:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Wheat seeds arrived from Uttarakhand, crowd of farmers gathered in the centers
कृषि विक्रय केंद्र हमीरपुर में गेहूं का बीज खरीदने के लिए कतारों में लगे किसान। (स्रोत: संवाद)
हमीरपुर। जिला कृषि विभाग के विक्रय केंद्रों में उत्तराखंड से मंगवाए गए बीज की खेप पहुंच गई है। सोमवार को बीज लेकर गाड़ियां जैसे ही विक्रय केंद्रों पर पहुंचीं, बीज को खरीदने के लिए किसानों की कतारें लगना शुरू हो गईं। कृषि विभाग ने इस बार पिछली बार से एक हजार क्विंटल गेहूं के बीज की ज्यादा मांग भेजी है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस मांग को और बढ़ाने के बारे में भी विचार किया जा रहा है। पिछले सप्ताह विभाग पंजाब और महाराष्ट्र से मंगवाए गए 4000 क्विंटल बीज को सभी छह ब्लाकों के कृषि विक्रय केंद्रों में भेजा था। इस बार गेहूं के बीज की ज्यादा खपत देखने में आ रही है। जहां पिछले रबी सीजन में 5000 क्विंटल गेहूं के बीज की मांग विभाग द्वारा अन्य राज्यों को भेजी थी। कृषि विभाग ने अभी तक अन्य राज्यों से 6000 क्विंटल के लगभग गेहूं के बीज की मांग भेजी है। जिसमें से 5,000 क्विंटल से अधिक गेहूं जिला के कृषि विक्रय केंद्रों में पहुंचा दिया गया है। कृषि विक्रय केंद्रों में यह बीज 21 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है। विभाग के पास गाड़ियों में 40 किलो ग्राम के बैग गाड़ियों से पहुंचे हैं। जिनकी बिक्री लगातार जारी है। कई किसान तो एक-एक बैग अपने खेतों में बीज डालने के लिए ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि विभाग ने पिछले हफ्ते पीबीडब्ल्यू 343 और डीबीडब्ल्यू 88 गेहूं का बीज विभागीय विक्रय केंद्रों में बेचा था। इस बार भी छह विकास खंडों के विक्रय केंद्रों को 1700 क्विंटल बीज भेजा जा रहा है, जहां पर बीज पहुंच जा रहा है। उसके तुरंत बाद ही विक्रय केंद्रों में लोगों की भीड़ लगना शुरू हो जा रही है। उत्तराखंड से कुछ और गाडिय़ां देर सायं पहुंचने का अनुमान है। कृषि विभाग बसमन के विक्रय केंद्रों में 530 क्विंटल, भोरंज में 675 क्विंटल, बिझड़ी के विक्रय केंद्रों में 600 क्विंटल, हमीरपुर के कृषि विक्रय केंद्रों में 507 क्विंटल, सुजानपुर में 407 क्विंटल और नादौन विकास खंड के विक्रय केंद्रों में 1240 क्विंटल गेहूं का बीज भेजा जा चुका है। इसके अलावा सोमवार को भी विक्रय केंद्रों को गेहूं बीज की गाडिय़ां लोड करके भेजी गई हैं। रबी सीजन में गेहूं की बिजाई का कार्य नवंबर महीने की शुरूआत में शुरू हो जाता है। इस बार बारिश अच्छी हो जाने से खेतों में नमी बनी हुई है जो अच्छी पैदावार के लिए बहुत जरूरी है। किसान खेतों में नमी को ध्यान में रखते हुए अच्छी किस्म के गेहूं बीज खरीद रहे हैं ताकि उनकी पैदावार में वृद्धि हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला कृषि विभाग हमीरपुर, उपनिदेशक सुरेश कुमार धीमान ने बताया कि जिला के छह ब्लाकों में विक्रय के लिए पांच हजार क्विंटल गेहूं का बीज विक्रय केंद्रों में भेजा जा चुका है और अगर मांग ज्यादा रहती है तो छह हजार क्विंटल से भी ऊपर गेहूं बीज की मांग अन्य राज्यों को भेजी जा सकती है। विक्रय केंद्रों में लोगों की मांग के अनुसार गेहूं बीज उपलब्ध है। किसान अपने खेतों में नवंबर की शुरूआत में गेहूं की बिजाई कर सकते हैं। इससे उन्हें अच्छी पैदावार होने की संभावना है। इसके अलावा किसान अपने खेतों में खाद 12-32-16 भी डालना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed