फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Wheat flour and bran spoil due to waterlogging in industrial area Nadaun

Hamirpur (Himachal) News: औद्योगिक क्षेत्र नादौन में जलभराव से गेहूं, आटा और चोकर खराब

Fri, 18 Aug 2023 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। ब्यास नदी में आई भयंकर बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान औद्योगिक क्षेत्र नादौन में हुआ है। रविवार रात को नदी का जलस्तर इतना बढ़ा की औद्योगिक क्षेत्र सहित साथ लगते कोहला गांव के घरों तक पानी पहुंच गया। यहां स्थित कुछ उद्योगों का काफी सामान बह गया है या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, कई उद्यमियों की मशीनें पानी में डूब जाने के बाद खराब हो जाने से अभी तक बंद पड़ी हैं। कृष्ण फ्लोर मिल में गेहूं और आटे की करीब 700 बोरी खराब हो गई हैं। जबकि, प्रांगण में खड़े ट्रक में रखा आटा और गेहूं पानी लगने से बर्बाद हो गया। इसके साथ ही चोकर भी काफी मात्रा में खराब हुआ है। यहां लगीं मशीनें और अंदर रखा फर्नीचर भी पूरी तरह बर्बाद हो गया है। यहां स्थित अमृत इंडस्ट्रीज भवन परिसर की एक दीवार गिर जाने से अंदर रखा रॉ मैटेरियल, पानी की टंकियां, सिलेंडर और अन्य कीमती सामान पानी के बहाव में बह चुका है। जबकि, मशीनें खराब हो चुकी हैं। वहीं, शिव फ्लोर मिल में रखी करीब 300 बोरी आटा, 200 बोरी गेहूं और काफी मात्रा में चोकर खराब हो गया है। अंदर पड़ा सामान पूरी तरह खराब हो गया है। मशीनों को भी क्षति पहुंची है। शिव शक्ति इंडस्ट्रीज में रखा काफी सामान बह गया है। यहां स्थित साबुन की फैक्ट्री, प्रिंटिंग प्रेस और फर्नीचर उद्योग भी पानी की चपेट में आए हैं। प्रिंटिंग प्रेस की महंगी मशीनें खराब हो चुकी हैं। उद्योगों के प्रथम तल पूरी तरह पानी में डूब गए थे। यहां निकट ही नदी किनारे स्थित पेयजल योजना के पाइप और केबल बह गई हैं। इससे शहर की पेयजल आपूर्ति बंद है। औद्योगिक क्षेत्र का मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। नदी का पानी इतना अधिक तेज था कि यहां दूसरी ओर से आकर ब्यास में मिलने वाली मान खड्ड का रुख मुड़ कर औद्योगिक क्षेत्र की ओर हो गया और इस पानी ने यहां तबाही मचा दी। इस बारे में एसडीएम नादौन अपराजित चंदेल ने कहा कि नुकसान के बारे में रिपोर्ट बनाने के बारे में संबंधित विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed