{"_id":"5feddd758ebc3e3d594c407f","slug":"wellcome-new-year-bababalak-nath-temple-decorated-hamirpur-hp-news-sml3562574196","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष के स्वागत को रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया सिद्धपीठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष के स्वागत को रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया सिद्धपीठ
विज्ञापन
नववर्ष के स्वागत को रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाता बाबा बालक नाथ मंदिर।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने वीरवार शाम को एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन और अन्य अधिकारियों के साथ बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर का दौरा करके सभी आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने कहा कि नववर्ष पर बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। विशेषकर कोविड-19 के संबंध में अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को नववर्ष की पावन बेला पर श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे खुला रखा जाएगा। नववर्ष की पूर्व संध्या से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया।
इस मौके पर दियोटसिद्ध मंदिर में 120 पुलिस कर्मी व होमगार्ड के जवान सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालने के लिए तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं को बिना मास्क के दियोटसिद्ध मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। स्क्रीनिंग और रजिस्ट्रेशन के बाद भक्तों को मंदिर जाने की अनुमति होगी। मंदिर न्यास प्रशासन ने खुले में लंगर बांटने और जागरण पर प्रतिबंध लगाया गया है। नववर्ष पर सुबह 5 बजे से सवा 5 बजे तक, दोपहर 12 से साढ़े 12 बजे तक व शाम को साढ़े 5 से 6 बजे तक कुल तीन बार पूूरे मंदिर परिसर को सैनिटाइज करने के लिए बंद रखा जाएगा ताकि, कोरोना से भी बचाव रह सके। इसके अलावा न्यास ने निजी लंगर वितरण और चौकियां व जागरण पर पूर्व प्रतिबंध लगाया है, ताकि भीड़ एकत्रित न हो।
वहीं, न्यास के अपने लंगर को श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर 24 घंटे खुला रखा जाएगा। जिसमें 31 दिसंबर की रात को 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक दूध, चाय, ब्रेड वितरित किए जाएंगे तथा सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन भी उपलब्ध करवाया जाएगा। स्क्रीनिंग व रजिस्ट्रेशन के बाद भक्तों को मंदिर जाने की अनुमति होगी। मंदिर आते वक्त बिना मास्क किसी को भी भीतर प्रवेश नहीं मिलेगा। मंदिर परिसर के भीतर श्रद्धालुओं के ज्यादा देर रुकने पर पाबंदी रहेगी तथा श्रद्धालु दर्शन करके सीधे परिसर से बाहर जाएंगे, ताकि ज्यादा भीड़ इकट्ठा न हो। मंदिर अधिकारी कृष्ण कुमार ने कहा कि स्क्रीनिंग और रजिस्ट्रेशन के बाद भक्तों को मंदिर जाने की अनुमति होगी।