फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Weeds spread due to death of Virbhadra Singh

वीरभद्र सिंह की मौत से पसरा मातम

Thu, 08 Jul 2021 07:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सांसद अनुराग ठाकुर की ताजपोशी के बावजूद जिले में वीरवार को मातम रहा। अनुराग ठाकुर बुधवार को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। उन्होंने बुधवार शाम करीब पौने सात बजे युवा सेवाएं एवं खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण के साथ ही जिला मुख्यालय से उनके पैतृक गांव समीरपुर तक समर्थकों ने उनके कद बढ़ने का जश्न मनाया। युवा मोर्चा ने वीरवार को जिला मुख्यालय में जश्न और जुलूस का कार्यक्रम रखा था। लेकिन वीरवार सुबह 3:40 बजे छह बार मुख्यमंत्री रहे और अर्की से कांग्रेस विधायक वीरभद्र सिंह का निधन हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री के निधन की सूचना मिलते ही पूरा प्रदेश शोक में डूब गया।
विज्ञापन

वीरवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के जश्न के सभी कार्यक्रमों को रोक दिया गया। जिलेभर में कहीं भी कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। समीरपुर स्थित अनुराग ठाकुर के आवास पर भी दिनभर शांति रही। इक्का-दुक्का लोग ही घर पर पहुंचे। इसके साथ ही अनुराग के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी दिनभर घर पर ही रहे और किसी भी कार्यक्रम में नहीं गए। अब माना जा रहा है कि केंद्रीय युवा एवं खेल और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के आने वाले समय में हमीरपुर दौरे के दौरान ही उनके स्वागत में बैंड बाजों के साथ कार्यक्रम होंगे। उधर, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के चलते जिलेभर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की पदोन्नति के उपलक्ष्य पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। इस बारे अब बाद में ही विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed