फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Water will not drip from the roof of the medical college, repairs done with Rs 1.30 crore

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज की छत से नहीं टपकेगा पानी, 1.30 करोड़ से करवाई मरम्मत

Thu, 09 Nov 2023 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अस्पताल की छत का मरम्मत कार्य पूरा हो गया है। अब अस्पताल में किसी भी कमरे की छत से पानी नहीं टपकेगा। शीघ्र ही गायनी व बच्चों के वार्ड को सबसे ऊपर वाले फ्लोर पर शिफ्ट करने का कार्य कर दिया जाएगा। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में पुरानी छत बुरी तरह से टपकती थी। इससे मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पानी की वजह से छत का प्लास्टर उखड़ कर मरीजों पर गिरता था। वहीं, दीवारों पर भी रिसाव के कारण पूरी तरह से कालिख जमी हुई थी। इस कारण गायनी व बच्चों के वार्ड को आपातकालीन वार्ड के साथ वाले कमरों में शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन


ऐसे में इस समस्या से निजात दिलाने के लिए अस्पताल में पुरानी छत को उखाड़कर नई डाली गई। इस कार्य पर एक करोड़ 30 लाख रुपये से भी अधिक बजट खर्च किया गया। अब मरीजों को इस समस्या से निजात मिलेगी। वहीं, अब कार्य पूरा हो गया है तो बच्चों व गायनी वार्ड को आपातकालीन वार्ड के साथ से ऊपर शिफ्ट करने की तैयारियां की जा रही हैं। सामान को ऊपर ले जाने का कार्य किया जा रहा है। इससे मरीजों को जगह भी मिलेगी व राहत भी। मरीजों लीलावती, मीना, संतोष कुमारी, अतला देवी, पूनम शर्मा, तनु आदि ने कहा कि छत टपकने की समस्या से राहत मिली है। वहीं, इस बारे में एमएस डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि अस्पताल की छत का मरम्मत कार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed