{"_id":"670faccb126469b58e03473e","slug":"water-tanks-burst-in-medical-college-water-flowing-in-vain-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-138553-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में पानी की टंकियां फटीं, व्यर्थ बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में पानी की टंकियां फटीं, व्यर्थ बह रहा पानी
विज्ञापन
रात को प्रेशर से वार्डों में पहुंच रहा पानी
अभी तक नहीं किया प्रशासन ने समस्या का हल
पानी की हो रही बर्बादी, दिन में नहीं आ रहा पानी
प्रशासन समस्या का हल करवाने के लिए नहीं कर रहा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पानी की टंकियां फटी हुई हैं। छत से पानी बहकर विभिन्न ओपीडी कमरों व ओटी में पहुंच रहा है। रात को पानी के प्रेशर से टंकियां फट गई हैं। इससे पानी व्यर्थ बह रहा है। पानी बहने से कमरों के बाहर भी सीलन आ रही है। इससे विभिन्न कमरों में बदबू का आलम है। लंबे समय से मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इन टंकियां की मरम्मत नहीं करवाई है। अब यह समस्या विकराल होती जा रही है। दिन में पानी की टंकी में पानी ही नहीं होता है। इससे शौचालय में जाने वाले मरीजों को भी समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन, कॉलेज प्रशासन गंभीरता से इस कार्य को नहीं करवा रहा। इससे मरीज खासे परेशान हो रहे हैं। मरीजों सुचिता, रुचि, निवेदिता, कमलेश, मुकुल अजय, विजय आदि ने कहा कि रात को पानी व्यर्थ बहता है तथा दिन में पानी नहीं होता। मेडिकल कॉलेज प्रशासन को चाहिए कि इस समस्या का शीघ्र समाधान करे ताकि पानी भी व्यर्थ न बहे और मरीजों को भी समस्या का सामना न करना पड़े। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि शीघ्र ही समस्या का हल कर दिया जाएगा।