फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Water supply stopped in Hamirpur district headquarters for three days

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर जिला मुख्यालय में तीन दिन से पानी की आपूर्ति ठप

Fri, 13 Oct 2023 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर/हमीरपुर। हमीरपुर जिला मुख्यालय में पिछले तीन दिन से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। सर्दी का मौसम शुरू होते ही शहर में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मच गई है। पीछे बरसात के मौसम में भी दस-दस दिन शहर में पानी नहीं आया। वर्तमान में मौसम साफ होने के बावजूद नलों में पानी नहीं आना जलशक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है। ग्राम पंचायत अणु कलां और हमीरपुर शहर में लोग रोजाना विभाग के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन समस्या ज्यूं की त्यूं बनी हुई है।
विज्ञापन


उधर, सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डूहक में पेयजल आपूर्ति ठप है। बीते दो सप्ताह से पंचायत के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं हो रहा। पंचायत प्रधान राजेश वर्मा, उप प्रधान युद्धवीर ग्रामीणों में रण सिंह, पिंजू राम, पवन कुमार, हेमराज, अजय कुमार, रमेश चंद, संदला देवी, दिनेश चंद, प्रीतम चंद, राकेश कुमार ने बताया कि पंचायत में बीते दो सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। इस पंचायत के चार वार्ड प्रभावित हो रहे हैं। इनमें गांव छत्रड्डू, डूहक, पीपल और गाहरा शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल किल्लत को लेकर विभाग को पहले दिन से ही अवगत करवाया गया, मगर विभाग और विधायक इस पर कुछ नहीं कर रहे हैं। करीब 3 महीने पहले जो बारिश हुई थी, उससे पंचायत के सारे प्राकृतिक जल स्रोत नष्ट हो चुके हैं। पानी पीने योग्य नहीं रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि 3 महीने पहले टूटे पाइप आज तक ठीक नहीं किए। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि विभाग पंचायत में पहुंचकर पेयजल पाइप का निरीक्षण करे और उन्हें सही करवाए, अन्यथा लोग विभाग के कार्यालय में पहुंचकर घेराव करेंगे। एसडीओ जितेश कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि पेयजल समस्या को लेकर शिकायत मिली थी। इसके बाद तुरंत पानी सप्लाई बहाल कर दी है। फिर भी अगर समस्या सामने आती है तो उसे ठीक करवा कर लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इधर, जलशक्ति विभाग हमीरपुर के अधिशासी अभियंता संजय ठाकुर ने कहा कि परकुलेशन वेल को दुरुस्त किया जा रहा है। तीन में से एक परकुलेशन वेल ठीक हो गया है, जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन


---

संपादित : देश राज अत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed