फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Water supply not available in Bharedi market, water being purchased at expensive prices

Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी बाजार में नहीं हो पाई पानी की आपूर्ति, महंगे दामों पर खरीदा जा रहा पानी

Fri, 17 May 2024 04:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Water supply not available in Bharedi market, water being purchased at expensive prices
भरेड़ी में पानी न होने पर इक_ा हुए व्यापार मंडल के सदस्य। संवाद
सड़क किनारे नालियां बनाने के लिए निकाले हैं पाइप, अभी तक नहीं जोड़े
विज्ञापन


निर्माण कार्य लगभग पूरा, लेकिन अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं

टैंकर मंगवाकर महंगे दामों पर खरीदा जा रहा पानी, लोगों में आक्रोश

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के भरेड़ी बाजार में सड़क किनारे नालियां बनाई जा रही हैं। इसके लिए बाजार में पानी के पाइप निकाले गए हैं। पाइप टूटने से पिछले एक माह से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। लोगों में गर्मी के मौसम के चलते पेयजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। नालियों का निर्माण कार्य भी लगभग पूरा हो गया है लेकिन विभाग पानी की आपूर्ति नहीं दे रहा है। पिछले कई दिन से जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से समस्या को हल करने के लिए कहा जा रहा है लेकिन समस्या का हल नहीं हो रहा। पूरे बाजार में पानी की समस्या से व्यापारियों को जूझना पड़ रहा है। अब लोगों को मजबूरन महंगे दामों पर टैंकरों से पीने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। व्यापारियों खूब सिंह, कृष्ण देव सहगल, नरेंद्र सहगल, दीना नाथ, संजय कुमार, फिरोज खान, पिंकू, रमेश, प्रकाश चंद, नरेंद्र शर्मा, मनोहर लाल शर्मा, किशोरी लाल शर्मा, हुक्म चंद, निर्मल कुमार, मनोहर लाल, प्रताप सिंह, सुखदेव, रूप लाल आदि ने कहा कि पिछले कई सालों से पानी की समस्या हमेशा बनी रहती है। इस बारे में भोरंज के विधायक के सामने भी कई बार समस्या रखी गई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। इस बारे में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेश कानूनगो ने कहा कि सड़क किनारे फुटपाथ बनाए जाने के कारण यह समस्या पैदा हुई थी। पाइप को जोड़ा जा रहा है। दो या तीन दिन में पानी के पाइप जोड़ कर समस्या का हल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed