फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Water supply is being done in Dhatwal area for the third day, people are troubled

Hamirpur (Himachal) News: ढटवाल क्षेत्र में तीसरे दिन हो रही पानी की सप्लाई, लोग परेशान

Fri, 13 Jun 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 13 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Water supply is being done in Dhatwal area for the third day, people are troubled
ढटवाल में प्राकृतिक जलस्त्रोत की सफाई करते हुए ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : mathura
बिझड़ी (हमीरपुर)। बिझड़ी पंचायत के तहत ढटवाल क्षेत्र के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। पानी की कम आपूर्ति से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिझड़ी पंचायत के कई गांवों में तीसरे से पांचवें दिन पानी की आपूर्ति हो रही है। पानी की समस्या के कारण लोगों को दैनिक कार्यों में दिक्कतें पेश आ रही हैं। पानी की समस्या से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने प्राकृतिक जलस्रोतों का रुख किया, लेकिन पानी प्रयोग करने योग्य नहीं है। लोगों ने प्राकृतिक स्रोतों की साफ-सफाई शुरू कर दी है। लोगों ने बताया कि पहले भी प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लिया जाता था।
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग की मानें तो खड्डों में पानी का जलस्तर घटने के कारण पानी की समस्या उत्पन्न हुई है। जल शक्ति विभाग बड़सर के एसडीओ रविंद्र ने बताया कि विभाग पानी की समस्या को हल करने के लिए तत्पर है। जहां से जैसे भी पानी की उपलब्धता संभव हो पा रही है, हर गांव में पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। ढटवाल क्षेत्र में पानी की कमी को दूर करने के लिए झंझयानी खड्ड में से गाद इत्यादि निकाल कर पानी को साफ कर आपूर्ति की जा रही है। वहीं, हैंडपंपों की मरम्मत भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed