फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Water storage tank constructed at Bhalwani with Rs. 10 lakh

Hamirpur (Himachal) News: भलवानी में दस लाख रुपये से जल संग्रहण टैंक तैयार

Sun, 27 Jul 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 27 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Water storage tank constructed at Bhalwani with Rs. 10 lakh
भलवानी में नाले के किनारे बना जल संग्रहण टैंक। स्रोत : जागरूक पाठक
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की भलवानी में दस लाख रुपये से जल संग्रहण टैंक का निर्माण हुआ है। इसका उपयोग मछली पालन के साथ-साथ सिंचाई सुविधा के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

टैंक 47 फुट लंबा, 27 फुट चौड़ा और 11 फुट गहरा है। क्षेत्र में ऐसे पहले टैंक का निर्माण हुआ है। भलवानी पंचायत ने ग्रामीणों की मांग पर वाटरशैड परियोजना के तहत इस टैंक का निर्माण स्थानीय नाले के साथ किया गया है। इसका निर्माण कार्य 95 फीसदी से अधिक पूर्ण हो चुका है। केवल टैंक के अंदर प्लास्टर होना शेष है। टैंक के चारों ओर कंटीली तार लगाई गई हैं।
विज्ञापन

टैंक के आसपास करीब 20 से 25 कनाल भूमि का रोपा है, जो कि गेहूं और धान की फसल के लिए काफी उपजाऊ है। सिंचाई की सुविधा के अभाव के कारण किसानों को इस भूमि का उतना लाभ नहीं मिल पाता है। नाले के किनारे बने टैंक में चारों ओर भूमिगत प्राकृतिक जल स्रोत भी मिले हैं। इससे टैंक में साल भर पानी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैंक में पानी का स्तर बढ़ाने के लिए भलवानी नाले के बहते पानी को भी टैंक में डाला जा रहा है। किसानों में प्रकाश चंद, कमलदेव, जगत राम, जय प्रकाश, मरचू राम, संजय कुमार, रिखी राम, गायत्री देवी, प्रवीण कुमार, सुरेश कुमार, रविंद्र कुमार, देवेंद्र ने बताया कि पंचायत ने टैंक के निर्माण के लिए अच्छी जगह का चयन किया है। टैंक के बनने से खेतों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

इस संबंध में भलवानी पंचायत प्रधान अमनदीप ने बताया कि टैंक का निर्माण पूर्ण होने वाला है। केवल मात्र अंदर प्लास्टर करना बचा है। टैंक में जमा पानी को किसान खेतों की सिंचाई के लिए प्रयोग करेंगे तथा मछली पालन के लिए मछलियों का बीज डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed