फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Water pipes rising above the road, fear of accidents

Hamirpur (Himachal) News: सड़क से ऊपर उठे पानी के पाइप, हादसों का खौफ

Fri, 11 Oct 2024 07:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने पाइप को जमीन की गहराई में दबाने का आग्रह किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जल शक्ति विभाग मंडल हमीरपुर के अंतर्गत कुठेड़ा से गरने दा गलू संपर्क मार्ग पर मुठान में डाले चार इंच की पानी आपूर्ति के पाइप लोगों के लिए जानलेवा बने हुए हैं। यह पाइप पनोह से हमीरपुर के लिए पानी आपूर्ति करते हैं। करीब छह माह पहले डाले गए इस पाइप पर मिट्टी बिछाकर इतिश्री कर ली गई थी जो अब पूरी तरह से बह गई है। इससे पानी का पाइप सड़क से ऊपर उठ गया है और कई दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। इस सड़क के एक तरफ पहाड़ी व दूसरी तरफ करीब 100 मीटर की गहरी खाई है। किसी भी समय जानमाल का नुकसान हो सकता है। जल शक्ति विभाग को अवगत करवाने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया है। इस संबंध में कुठेड़ा-टिब्बी पंचायत की बीडीसी सदस्य नीलम कुमारी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पत्र लिखकर गुहार लगाई है कि जल शक्ति विभाग मंडल हमीरपुर को पाइप को जमीन में दबाने के आदेश दिए जाएं। कुठेड़ा पंचायत के पूर्व प्रधान एवं हमीरपुर कांग्रेस जिला महासचिव अमन जसवाल ने कहा कि जब पाइप को मिट्टी से ढका जा रहा था तब भी उन्होंने इस पर सवाल उठाया था। उन्होंने इसे जमीन की गहराई में दबाने का आग्रह किया था। उन्होंने आग्रह किया है कि जल्द इस बारे में कार्रवाई की जाए। वहीं, ऐसी ही समस्या इसी संपर्क मार्ग पर पनियाला के पास भी है। राजकीय प्राथमिक पाठशाला पनियाला के निकट मोड़ पर पाइप जमीन से ऊपर उठे हैं, जो हादसे को न्योता दे रहे हैं। इस पाइप को भी लोगों के हित में सड़क से नीचे दबाया जाना चाहिए। जल शक्ति विभाग हमीरपुर के अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed