{"_id":"602026f18ebc3e4c8b5fd2db","slug":"water-pipe-leekage-on-road-in-nadaun-hamirpur-hamirpur-hp-news-sml3601762155","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजाना सड़क पर व्यर्थ बह रहा है हजारों लीटर पानी, सड़क पर पड़े गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजाना सड़क पर व्यर्थ बह रहा है हजारों लीटर पानी, सड़क पर पड़े गड्ढे
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
गलोड़ में पेयजल पाइप टूटने से हुए रिसाव से सड़क पर पड़े गड्ढ़े।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
गलोड़ (नादौन)। जल शक्ति विभाग सब डिवीजन गलोड़ के तहत जगह-जगह पर टूटे पानी के पाइपों से रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है लेकिन, विभाग टस से मस नहीं हो रहा। महज आश्वासन देकर अपना पल्ला झाड़ रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्र में नारा पंचायत के दरबोड बल्ह, सरेड़ी पंचायत के सरेड़ी बाजार में पन्याली चौक आदि स्थानों पर रोजाना पानी व्यर्थ बह रहा है। इससे लोक निर्माण विभाग की सड़क पर गड्ढे पड़ रहे हैं। ग्राम पंचायत नारा के गांव दरबोड बल्ह के बीच तीखे मोड़ पर सड़क के बीच बने गड्ढों में खड़ा पानी राहगीरों और वाहन चालकों के लिए सरदर्द बना हुआ है। वहां जल शक्ति विभाग की पेयजल पाइप की बार बार लीकेज के चलते समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
इस तरफ लोक निर्माण विभाग भी मूकदर्शक बना हुआ है। 28 जनवरी को जल शक्ति विभाग गलोड़ के सहायक अभियंता प्रदीप कुमार ने इस समस्या के हल का आश्वासन दिया था लेकिन, कुछ नहीं हो पाया। सहायक अभियंता गलोड़ प्रदीप कुमार ने कहा कि विभाग तीन दिन के भीतर इन सभी समस्याओं का समाधान कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।