फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Water from Kunah Khad will be treated, 55 villages will get clean drinking water.

Hamirpur (Himachal) News: कुनाह खड्ड का पानी होगा ट्रीट, 55 गांवों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

Fri, 13 Oct 2023 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र नादौन के अंतर्गत रंगस क्षेत्र के अधीन आते 55 गांवों को जल्द ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। जलशक्ति विभाग ने कुनाह खड्ड पर स्थित दो पेयजल परियोजनाओं पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया है। नौहंगी-भूंपल पेयजल योजना पर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 1.10 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। विभाग ने डीपीआर तैयार करने और टेंडर प्रक्रिया के बाद संबंधित ठेकेदार को काम अवार्ड कर दिया है।
विज्ञापन



वहीं, कुनाह खड्ड पर ही स्थापित नियाटी-मंझोट पेयजल योजना के लिए 70 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। विभाग ने डीपीआर तैयार करने के बाद इसकी ड्राइंग को स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों के पास भेजा है। ड्राइंग को मंजूरी मिलने के बाद इसका कार्य भी जल्द ही अवार्ड कर दिया जाएगा। इन दोनों पेयजल योजनाओं के पानी के सेवन से इस साल रंगस क्षेत्र में 1027 लोग डायरिया की चपेट में आए थे। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला से रंगस पहुंचकर हालात का जायजा लिया था और जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर यहां पेयजल योजनाओं में ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने के निर्देश दिए थे। साथ ही पानी को दूषित करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। उप मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद विभाग ने ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने का कार्य को गति प्रदान की है।
विज्ञापन

उधर, जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नीरज भोगल ने कहा कि रंगस क्षेत्र के तहत कुनाह खड्ड पर दो ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाएंगे। एक का टेंडर अवार्ड हो चुका है। दूसरे की अभी ड्राइंग को स्वीकृति मिलना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed