{"_id":"646fb95a85e6e19b47034f84","slug":"water-accumulating-in-tehsil-office-premises-during-rain-hamirpur-hp-news-c-19-1-163490-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बारिश के दौरान तहसील के कार्यालय परिसर में जमा हो रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बारिश के दौरान तहसील के कार्यालय परिसर में जमा हो रहा पानी
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। एनएच किनारे ग्रामीण हट में बनाए गए नादौन तहसील के अस्थाई कार्यालय परिसर में थोड़ी सी भी बरसात होने पर काफी मात्रा में पानी जमा हो जाता है। इस कारण कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों और लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों मुकेश, जतिन, सुरेश, प्रकाश आदि ने कहा कि पानी और कीचड़ के कारण कई बार तो कार्यालय परिसर के मुख्य गेट से कार्यालय के अंदर जाने के लिए भी पानी कम होने का इंतजार करना पड़ता है। गत दो दिनों से क्षेत्र भर में हो रही वर्षा के कारण एक बार फिर यहां ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है।
कार्यालय परिसर के अंदर काफी मात्रा में पानी और कीचड़ भर चुका है। इससे आवाजाही में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं यह तहसील कार्यालय परिसर बस अड्डा से भी एक किलोमीटर से भी अधिक दूरी पर स्थित है। इसके कारण लोगों को वैसे भी यहां पहुंचने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं के कारण लोग काफी दिनों से तहसील कार्यालय को मिनी सचिवालय के नए भवन परिसर में शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जनहित में शीघ्र तहसील कार्यालय को मिनी सचिवालय भवन में शिफ्ट किया जाए। वहीं इस संबंध में एसडीम नादौन अपराजिता चंदेल ने कहा कि मिनी सचिवालय भवन में कुछ अतिरिक्त कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि अति शीघ्र मिनी सचिवालय भवन की सुविधा लोगों को उपलब्ध करवा दी जाएगी।