फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Watch Video 17-Year-Old Falls into Drain While Cycling Dies Ankit Kumar Was His Parents Only Son

Watch Video: साइकिल चलाते समय नाले में गिरा 17 साल का नाबालिग, मौत; मां-बाप का इकलौता बेटा था अंकित कुमार

Sun, 10 May 2026 04:26 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, भरेड़ी (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भरेड़ी (हमीरपुर)। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 10 May 2026 04:26 PM IST
सार

जिला हमीरपुर में 17 साल के नाबालिग की मौत हो गई। घटना शनिवार रात करीब सात बजे की है। अंकित कुमार अपने दोस्तों के साथ साइकिल चला रहा था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Watch Video 17-Year-Old Falls into Drain While Cycling Dies Ankit Kumar Was His Parents Only Son
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना भोरंज के तहत गांव बैरी ब्रहामणा में दर्दनाक हादसे में 17 साल के नाबालिग की मौत हुई। मृतक की पहचान अंकित कुमार पुत्र सुशील कुमार निवासी गांव बैरी ब्राहमणा, डाकघर भुक्कड़, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। मृतक का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया। घटना शनिवार रात करीब सात बजे की है। अंकित कुमार अपने दोस्तों के साथ साइकिल चला रहा था।

विज्ञापन


इसी दौरान सड़क किनारे साइकिल खड़ी करते समय वह अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क के साथ बने नाले में गिर गया। सड़क किनारे लोक निर्माण विभाग की ओर से लगाया गया पैराफिट भी युवक के साथ नीचे जा गिरा, जिससे हादसा और गंभीर हो गया। हादसे के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल अंकित को तुरंत सरकाघाट अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अंकित ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की थीं। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता कुल्लू में निजी गाड़ी चलाते हैं जबकि माता गृहिणी हैं। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। सूचना मिलते ही परिजन बैरी ब्राहमणा पहुंचे। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि पैराफिट मजबूत होता तो शायद युवक की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरी ब्राहमणा में एक नाबालिग की मौत हुई। मामले में जांच जारी है।- बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed