फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ward 2 park will be decorated in the name of Maharana Pratap

Hamirpur (Himachal) News: महाराणा प्रताप के नाम से सजेगा वार्ड दो का पार्क

Sun, 12 May 2024 05:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 05:00 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड दो में पार्क का होगा सौंदर्यीकरण
विज्ञापन

पार्क में फव्वारे के नीचे स्थापित होगा शिवलिंग, लगेगी डिजिटल लाइटें
पार्क में वर्षाशालिका के साथ लोगों को बैठने के लिए लगाए जाएंगे बेंच
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर दो का पार्क अब नए स्वरूप में नजर आएगा। पार्क का नामकरण महाराणा प्रताप के नाम से होगा। यहां फव्वारे के नीचे शिवलिंग और आस-पास डिजिटल लाइटें स्थापित की जाएंगी। इससे पार्क में सैर करने आने वाले लोगों को बेहतरीन सुविधा मिलेगी। पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए नगर परिषद हमीरपुर की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। आचार संहिता के बाद प्रस्ताव को शीघ्र ही शहरी विकास विभाग को बजट की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद सौंदर्यीकरण कार्य को शुरू किया जाएगा। इससे पूर्व पार्क में नगर परिषद की ओर से झूले, ओपन एयर जिम, बेंच, वर्षाशालिका और शहीदी नामकरण पटि्टका स्थापित करवाई जा चुकी है। बाजार के साथ स्थित होने से इस पार्क में सुबह-शाम बच्चे और बुजुर्ग सैर करने के लिए आते हैं। ऐसे में लोगों की मांग पर अब नगर परिषद हमीरपुर की ओर से पार्क का अतिरिक्त सौंदर्यीकरण करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है ताकि लोगों को शहर में बेहतरीन सुविधाओं से लैस पार्क की सुविधा मिल सके। सौंदर्यीकरण कार्य पर लाखों रुपये का बजट खर्च होगा। इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि वार्ड नंबर दो स्थित पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पार्क में फव्वारे के नीचे शिवलिंग और आसपास बैठने के लिए आधुनिक बेंच और वर्षाशालिका स्थापित की जाएगी। इससे पार्क में बुजुर्गों और बच्चों को बेहतरीन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed