फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Voter ID card will be available on e-EPIC platform

ई-एपिक प्लेटफार्म पर मिलेंगे मतदाता पहचानपत्र

Thu, 08 Jul 2021 12:33 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने कहा कि नव पंजीकृत मतदाताओं के फोटो पहचानपत्र प्राप्त करने के लिए ई-एपिक प्लेटफार्म लांच किया है। इस प्लेटफार्म के माध्यम से मतदाता सूची के पुनर्निरीक्षण-2021 के दौरान नव पंजीकृत मतदाता स्वयं अपना फोटो पहचानपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सुविधा निर्वाचन आयोग की वबसाइट www.nvsp.in और Voterportal.eci.gov.in पर उपलब्ध है। नव पंजीकृत मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में माह नवंबर 2020 से आज तक पंजीकृत हुआ है, वे सभी अपने ई-एपिक (फोटो पहचान पत्र) उपरोक्त वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। मतदाता ई-एपिक सॉफ्ट रूप में अपने डीजी लॉकर में सुरक्षित रख सकते हैं और गुम होने पर स्वयं दोबारा प्राप्त कर सकते हैं। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972- 266928 भोरंज, 273100-सुजानपुर, 224304-हमीरपुर, 288045-बड़सर, 232511-नादौन और 222610-जिला निर्वाचन कार्यालय हमीरपुर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed