{"_id":"67a65cfd4eab7850330a36e2","slug":"visiting-himachali-culture-in-mini-secretariat-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-147689-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मिनी सचिवालय हमीरपुर में हिमाचली संस्कृति के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मिनी सचिवालय हमीरपुर में हिमाचली संस्कृति के दर्शन
Sat, 08 Feb 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
डीसी हमीरपुर कार्यालय के बाहर प्रतीक्षा कक्ष में लगाई गई पेंटिंग्स। जनसंपर्क विभाग।
- फोटो : mathura
हमीरपुर। डीसी कार्यालय हमीरपुर के जीर्णोद्वार के कार्य को हिमाचली रहन-सहन और संस्कृति को पेश करने वाली पेंटिंग्स ने चार चांद लगा दिए हैं। उपायुक्त अमरजीत सिंह पूरे मिनी सचिवालय के परिसर की कायाकल्प कर रहे हैं।
इस कड़ी में परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए पेंटिंग्स भी प्रतीक्षा कक्ष में दीवारों पर लगाई गई हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के फाइन आर्ट्स विभाग के विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई खूबसूरत पेंटिंग्स को इस हॉल की दीवारों पर लगा दिया गया है। इन विद्यार्थियों की ओर से तैयार की गई पेंटिंग्स को हमीर भवन में लगाया गया है।
ये पेंटिंग्स आंगतुकों को फाइन आर्ट्स विभाग के विद्यार्थियों के हुनर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति से भी परिचित करवा रही हैं। दो दिन पहले ही लगाई गई ये पेंटिग्स सभी का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। इसके अलावा मिनी सचिवालय में ओपन एयर जिम, चिल्ड्रन पार्क और बैडमिंटन कोर्ट इत्यादि का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, भवन के अंदर भी आम लोगों के लिए वेटिंग हॉल में जलपान और एलईडी की व्यवस्था की जा रही है। दीवारों को खूबसूरत पेंटिग्स और फर्श को सुंदर गमलों एवं पौधों से सजाया जा रहा है। इस हॉल में आम लोगों को एलईडी पर सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाएगी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिनिधिमंडल भी इसी हॉल में उपायुक्त के समक्ष अपनी बात रख सकेंगे।