{"_id":"66ddb2a6ccf8e2cae4038d63","slug":"villagers-resolved-to-make-dho-village-free-from-plastic-waste-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-135371-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ग्रामीणों ने ढो गांव को प्लास्टिक कचरे से मुक्त बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ग्रामीणों ने ढो गांव को प्लास्टिक कचरे से मुक्त बनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन
ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक सुरेश कुमार का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज विधानसभा क्षेत्र की कंज्याण पंचायत के ढो ग्राम सुधार सभा के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव को संपूर्ण स्वच्छ और सुंदर बनाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने मिलकर गांव व रास्तों से प्लास्टिक युक्त कचरा एकत्रित करके नष्ट किया है।
कंज्याण पंचायत के पूर्व प्रधान पवन कुमार ने बताया कि रविवार को ढो ग्राम सुधार सभा की बैठक अध्यक्ष मुकेश चंद नेगी की अध्यक्षता में हुई। इसमें ग्रामीणों ने काफी संख्या में भाग लिया और ढो गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने विधायक सुरेश कुमार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ग्रामीणों की पानी की समस्या को दूर करने के लिए ओवरहेड टैंक स्वीकृत किया है तथा उसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने विधायक सुरेश कुमार से मांग की कि ओवरहेड टैंक के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाए। इसके बाद ग्रामीणों ने गांव व रास्तों से प्लास्टिक कचरा एकत्रित करके नष्ट किया तथा गांव को स्वच्छ बनाने का सहयोग करने का आग्रह किया। ग्रामीणों की ओर से ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए भूमि दान देने वाले नरेंद्र सिंह पुत्र दिले राम का भी आभार प्रकट किया है। इस मौके पर ग्रामीण होशियार सिंह, मिलाप चंद, सावित्री देवी, प्रोमिला देवी, सुषमा देवी, पुष्पा देवी, तिलक राज, हेतू राम, राजेश चौहान, जगरूप सिंह, अश्वनी कुमार, प्रीतम चंद, मदन लाल, राजेश वर्मा, विवेक कुमार, मदन नेगी, डिंप्पल, उत्तम चंद, सेवानिवृत प्रधानाचार्य ओपी नेगी, डिंपल कुमारी आदि उपस्थित रहे।