फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Villagers raised questions on IRDP selection process, said - transparency is not being maintained

Hamirpur (Himachal) News: आईआरडीपी चयन प्रक्रिया पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, बोले- नहीं बरती जा रही पारदर्शिता

Sat, 05 Jul 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 05 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Villagers raised questions on IRDP selection process, said - transparency is not being maintained
एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत लगमनवी के ग्रामीणों ने आईआरडीपी (एकीकृत ग्रामीण विकास कार्यक्रम) के तहत परिवारों की चयन प्रक्रिया का विरोध किया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। वास्तविक निर्धन तथा जरूरतमंद परिवारों को इससे वंचित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंचायत में कई ऐसे लोग हैं, जिनके पास न तो आय का कोई स्थायी स्रोत है, न ही भूमि या मजदूरी के अवसर। ऐसे परिवार सरकार की ओर से दी जाने वाली आर्थिक सहायता पर ही निर्भर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि आईआरडीपी चयन प्रक्रिया की समीक्षा की जाए। सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में आवश्यक संशोधन किए जाएं। इस मौके पर केशव कौशल, वेद प्रकाश, सुनीता देवी, अनीता देवी, सलोचना देवी, सूखा देवी, तृप्ता देवी, वीना देवी, नीरज शर्मा, वंशी लाल सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed