{"_id":"653c0cac096281ddbf022fe8","slug":"villagers-protested-against-the-tower-being-built-near-jaladi-bus-stand-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-12318-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जलाड़ी बस स्टैंड के पास बन रहे टूलेन का ग्रामीणों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जलाड़ी बस स्टैंड के पास बन रहे टूलेन का ग्रामीणों ने किया विरोध
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में फोरलेन के अंतर्गत हमीरपुर मार्ग पर स्थित जलाड़ी बस स्टॉप के पास बन रहे टूलेन का स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया है। इस संबंध में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मिला। ग्रामीणों कृपाल ठाकुर, सुशील कुमार, मंजीत परिहार, राजीव परिहार, प्रदीप परिहार, प्रभात सिंह, विशाल ठाकुर, नवीन आदि ने कहा कि नादौन-हमीरपुर मार्ग पर जलाड़ी बस स्टॉप के आसपास के फोरलेन के भाग को टूलेन में बदल दिया गया है और इस भाग को वर्तमान स्थान से काफी ऊंचा उठाया जा रहा है। इससे बरसात के समय सारा पानी दुकानों और उनके घरों में जमा होगा।
उन्होंने कहा कि फोरलेन के भाग को टूलेन में बदलने के दौरान संपर्क रास्ते बंद हो गए हैं। बाद में यदि टूलेन को फोरलेन में तबदील किया गया तो उन्हें घर छोड़ने पड़ेंगे। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने कहा कि जिन भवनों के रास्ते बंद हो रहे हैं, उन्हें रास्ते के प्रावधान के साथ-साथ बरसाती पानी से बचाव के लिए भी उचित प्रबंध किए गए हैं। ऐसे भवनों के लिए न केवल रास्तों का प्रावधान किया जा रहा है बल्कि अंडर पास और ओवर पास बनाने का भी प्रावधान है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि यदि इस संबंध में उन्हें कोई समस्या हो तो वह विभाग के अधिकारियों को भी इस बारे सूचित कर सकते हैं।