{"_id":"61dc6569ca87cb1dc7620b72","slug":"villagers-of-tika-kot-came-out-in-protest-against-the-new-survey-of-fourlane-hamirpur-hp-news-sml3963030200","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन के नए सर्वे के विरोध में उतरे टीका कोट के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन के नए सर्वे के विरोध में उतरे टीका कोट के ग्रामीण
विज्ञापन
फोरलेन के सर्वे के विरोध में एसडीएम के पास ज्ञापन देते टीका कोट के निवासी।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। नगर पंचायत नादौन के वार्ड एक के टीका कोट के लोगों ने फोरलेन सर्वेक्षण का विरोध किया है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम नादौन विजय धीमान के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा।
ग्रामीण राजीव जस्सल, निशा, विजय, उत्तमचंद, मोनिका, माया, राम कुमारी, राकेश, सौरभ, निर्मला, महेंद्र और अजय ने कहा है कि यहां तीन बार सर्वेक्षण हुआ है परंतु अब नए सर्वेक्षण में कुछ ऐसे लोगों के घर इसकी जद में आ रहे हैं जिनके पास अतिरिक्त भूमि ही नहीं है या फिर है तो बहुत कम है।
उन्होंने कहा कि यदि सड़क के कारण घर गिराए जाते हैं तो वे भूमिहीन हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अधिकांश लोग गरीब हैं। वे कहीं और भूमि खरीदने में सक्षम नहीं है। ग्रामीणों ने मांग की कि यदि सड़क निकल रही है तो इस तरह से सर्वेक्षण किया जाए ताकि अधिकांश घर बच सकें। सड़क को खाली भूमि से लने जाया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो वे इसका विरोध करेंगे। एसडीम विजय कुमार ने कहा कि लोगों की ओर से ज्ञापन मिला है, इस बारे में उच्चाधिकारियों से बातचीत कर उचित कार्रवाई की जाएगी।