{"_id":"6a11fc762170503a500abfa4","slug":"villagers-angry-over-closure-of-old-road-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-194625-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पुराना रास्ता बंद होने से भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पुराना रास्ता बंद होने से भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
भूंपल में पुराना रास्ता बंद करने पर इकट्ठा हुए ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पाठक
बड़ा (हमीरपुर)। नादौन उपमंडल के भूंपल से विभिन्न गांवों को जाने वाले पुराने रास्ते को एनएच निर्माण कंपनी ने 14 दिन से बंद कर दिया है। इसके विरोध में शनिवार को ग्रामीण इकट्ठा हुए और एनएच कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
रास्ता बंद करने से डेढ़ किलोमीटर का क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। इस कारण नघू, सियोटी, रिट, बरेटी गांवों के सैकड़ों लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। लोगों को एक से डेढ़ किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली विद्यार्थियों को झेलनी पड़ रही है, जिन्हें भारी भरकम बैग उठाकर कड़कती धूप में घर पहुंचना पड़ रहा है।
ग्रामीणों में अमित कुमार, राजेश कुमार, कांति लाल, मनोहर लाल, रिया शर्मा, सोमा, शिल्पा, विजया कुमारी ने बताया कि भूंपल या भट्ठा तक पहुंचने के लिए पैदल जाना पड़ रहा है। पैदल जाने के कारण उनका समय नष्ट हो रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एनएच निर्माण में जुटी कंपनी से रास्ते को जल्द खोलने की गुहार लगाई है ताकि वे अपने निजी वाहनों के माध्यम से मुख्य सड़क तक पहुंच सकें।
इस बारे एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने कहा कि मामले का पता कर समस्या का हल करवाया जाएगा। संवाद